कार्यक्षेत्र

छंटनी के दौरान मेरी संस्था कर्मचारियों की मदद कैसे कर सकती है?

वाइट स्वान फ़ाउंडेशन

कई बार, कर्मचारियों को हटाने में संगठन बहुत कम समय देते हैं, और उनसे दिन खत्म होने तक छोड़ने के लिए कहा जाता है। हालांकि, कुछ संगठन अब कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी) के प्रदाताओं के साथ एक योजनाबद्ध तरीके से छंटनी कर रहे हैं।

जो कर्मचारी दूसरे शहर से आए हैं, जिनके कई आश्रित हैं, और जिनके ऊपर ऋण या पर्याप्त वित्तीय देनदारियां हैं उन्हें दूसरों की अपेक्षा अधिक जोखिम होने की आशंका रहती है। उनकी समस्याओं को हल करने और मनोवैज्ञानिक सहारा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।  

जो संगठन छंटनी के दौरान मनोवैज्ञानिक सहारा देना चाहते हैं, वे इस अवधि के दौरान बोर्ड में मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर रख सकते हैं। वे उन कर्मचारियों को जो सदमे और पराजित होने की भावना से जूझ रहे हैं, को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर सकते हैं। यह अलग-अलग तरीकों से हो सकता है परामर्शदाता:

• प्रबंधक/मानव संसाधन अधिकारी को समाचार देने के तरीके के बारे में बता सकते हैं।   

• कर्मचारी को हटाने वाली बैठक में उपस्थित रहें ताकि यदि आवश्यक हो तो तत्काल सहायता दे सकें।

• हटाए जाने के बाद कर्मचारियों के मनोवैज्ञानिक सहारे के लिए उपलब्ध रहें।

• कर्मचारियों से समूह में या एक-एक कर के बात करें

कभी-कभी, जो कर्मचारी हटाए नहीं गए हैं वे भी तनाव, चिंता और नुकसान की भावना से ग्रस्त हो सकते हैं। संगठन की ईएपी सेवाओं का इस्तेमाल उन कर्मचारियों को याद दिलाने के लिए किया जा सकता है कि सहायता हाथ में है, और यदि वे व्याकुल महसूस करते हैं तो वे सम्पर्क कर सकते हैं।