सीमांत व्यक्तित्व विकार: मिथक और तथ्य

सीमांत व्यक्तित्व विकार: मिथक और तथ्य

मिथक: सीमांत व्यक्तित्व विकार यानी बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर (बीपीडी) का इलाज नहीं किया जा सकता।

तथ्य: बीपीडी का उपचार दवाइयों, चिकित्सा और भावनात्मक सहारे के संयोजन से किया जा सकता है। यह उपचार व्यक्ति को स्थिति का प्रबंधन करने और अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है। विकार की गंभीरता और इलाज के पालन के आधार पर, व्यक्ति को उल्लेखनीय सुधार दिखने में छह महीने से कुछ वर्षों तक का समय लग सकता है।

मिथक: आत्मघाती प्रवृत्तियों वाले सभी लोगों को बीपीडी हैं।

तथ्य: सीमांत व्यक्तित्व विकार वाला व्यक्ति भावनात्मक आवेग में स्वयं को नुकसान पहुँचाने या आत्महत्या की कोशिश कर सकता है। हालांकि, आत्महत्या करने वाले सभी लोग बीपीडी के मरीज़ नहीं होते हैं। बीपीडी के निदान के लिए व्यक्ति में अन्य विशिष्ट लक्षण दिखने चाहिए।

मिथक: बीपीडी से ग्रस्त लोग जब आत्महत्या की कोशिश करते हैं तो वह वास्तव में मरना नहीं चाहते हैं। वे सिर्फ ध्यान केन्द्रित होने की कोशिश कर रहे होते हैं।

तथ्य: आत्महत्या करने वाले अन्य अधिकतर लोगों की तरह, बीपीडी से ग्रस्त लोग खुद को मारने की कोशिश करता या करती है क्योंकि, उस क्षण में, उनकी व्यथा इतनी बड़ी होती है कि उन्हें लगता है कि जीवन जीने योग्य नहीं है। वे तीव्र, दर्दनाक भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं और उन्हें लगता है कि इससे उबरने का आत्महत्या ही एकमात्र तरीका है। आत्मघाती व्यवहार मदद के लिए एक बेताब पुकार है।

मिथक: बीपीडी से ग्रस्त लोगों को कोई वास्तविक विकार नहीं होता है वे सिर्फ दूसरों से तिकड़म करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

तथ्य: सीमांत व्यक्तित्व विकार बस मधुमेह या गठिया की तरह एक बीमारी है। इस विकार वाले व्यक्ति ऐसे तरीके से कार्य कर सकता है जो दूसरों को अप्रत्याशित या अजीब लग सकते हैं .. इन दूसरों को, यह लग सकता है कि अन्य से तिकड़म करने या ध्यान आकर्षित करने के लिए सचेत विकल्प है। तथ्य यह है कि बीपीडी ग्रस्त व्यक्ति भावनाओं और आत्म-छवि की अस्थिरता से जूझता है। उनका कम आत्मसम्मान और अस्वीकृति का डर उन्हें ऐसा कुछ करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार करता है जिसमें उन्हें लगता है कि उन्हें उनके प्रियजनों के करीब होने में मदद मिलेगी। इसमें इरादा दूसरों को नुकसान पहुँचाने या जोड़तोड़ करने का नहीं है, बल्कि मदद के लिए एक बेताब पुकार है।

Related Stories

No stories found.
logo
वाइट स्वान फाउंडेशन
hindi.whiteswanfoundation.org