5 योग एप्लीकेशन्स, जो बेहतर व्यायाम में आपकी सहायता कर सकते हैं

योगशास्त्री इन पर नाक-भौं सिकोड़ सकते हैं, लेकिन हम में से उनके लिए सुविधाजनक ऐप एक अच्छा समाधान हो सकता है, जिनकी पहुंच योग कक्षाओं तक नहीं है। हमने ऐप स्टोर को खंगाला और पाया कि विकल्प थोड़े नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा हैं। हालांकि यह किसी महान योग गुरु का स्थान तो नहीं ले सकता, लेकिन योग बिल्कुल न कर पाने से बेहतर थोड़ा योग करना हो सकता है।  ह्वाईट स्वान फाउंडेशन की प्रियंका मंत्रीप्रगदा ने मोबाइल प्लेटफार्मों में से पांच ऐप के बारे में यह जानने का प्रयास किया कि इनमें क्या अच्छा है और क्या नहीं हैं। इन्हें यूजर इंटरफेस और लोकप्रियता के आधार पर चुना और परखा गया है।

1- डेली योग (आईओएस)

यह ऐप सभी तीन प्रमुख मोबाइल प्लेटफार्मों (आईओएस, विंडोज, एंड्रॉइड) पर उपलब्ध है और उपयोगकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय है। डेली योग में योगी का एक प्रतिरूप है, जो आसन का प्रदर्शन करता है। ऐप में निम्न अनुभाग शामिल हैं: प्रशिक्षण शुरू करें, मुद्रा लाइब्रेरी, कम्यूनिटी, योग संगीत, अधिक जानकारी और अधिक ऐप्स शामिल हैं। इस ऐप का एक मुफ्त संस्करण है, लेकिन पूर्ण अनुभव के लिए प्रो संस्करण में अपडेट करें।

क्या अच्छा है?

- आप विशिष्ट शारीरिक लक्ष्यों के अनुसार अपनी खुद की दिनचर्या बना सकते हैं।

- वीडियो एचडी क्वालिटी के हैं।

- ऐप में मुद्रा लाइब्रेरी, प्रत्येक मुद्रा के लाभ के साथ इसका विस्तृत विवरण देती है।

- आभासी कक्षाओं को डाउनलोड करने के बाद यह ऑफलाइन काम करती हैं।

क्या नहीं है?

यदि आप ऐप का ऑनलाइन उपयोग कर रहे हैं और एक चालू सत्र को बीच में रोकते हैं, तो पॉप-अप विज्ञापन होते हैं, जो फिर से चालू करने पर गायब नहीं होते हैं।

2 - सिंपली योग (एंड्रॉइड)

इस योग ऐप में 20, 40 और 60 मिनट की अवधि के साथ अभ्यास के दो स्तर हैं। योग मुद्राओं की तीव्रता का स्तर अलग-अलग होता है। ऐप में प्रो संस्करण अपडेट करने के विकल्प के साथ एक मुफ्त संस्करण है।

क्या अच्छा है?

- प्रोग्राम किए गए व्यायाम वीडियो प्रारूप में हैं और आसानी से लोड हो जाते हैं।

- यह ऐप शुरुआत करने के हिसाब से अनुकूल है।

क्या नहीं है?

- वीडियो डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं, इसलिए यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है तो ऐप का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

- आप अपने व्यायाम को अपने अनुरूप नहीं कर सकते।

- मुफ्त संस्करण केवल आसन के पहले स्तर तक पहुंच की ही इजाजत देता है।

3- योग स्टूडियो (आईओएस)

यह ऐप शुरुआत करने वालों और पेशेवरों दोनों के बीच बहुत लोकप्रिय है। योग स्टूडियो एक सशुल्क योग ऐप है। इसमें आभासी कक्षाओं को एक सुखद आवाज के साथ प्रस्तुत किया गया है और आपके समय की उपलब्धता के  अनुसार यह आपके सत्र को इच्छानुसार बदलने की अनुमति देता है। केवल एक प्रो संस्करण के साथ इस ऐप की कीमत 250 रुपये है। 

क्या अच्छा है?

- रिकॉर्डेड कक्षाएं, जो शुरुआती स्तर, मध्यम स्तर और विशेषज्ञ स्तर के विभिन्न स्तरों में विभाजित हैं। इन्हें इंटरनेट उपयोग के बिना डाउनलोड और एक्सेस किया जा सकता है।

- ऐप नए आसनों के साथ लगातार अपडेट होता रहता है।

- इसमें व्यायाम के लिए आपको मिलने वाला समय और तीव्रता के अनुरूप कक्षाओं को आपके अनुकूल बनाया है।

क्या नहीं है?

- इस ऐप को परखने या अनुभव करने के लिए कोई मुफ्त संस्करण नहीं है।

- इसमें संगीत की आवाज को बंद नहीं किया जा सकता है।

4-योग क्यूर (विंडोज)

विंडोज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक और व्यापक ऐप है योग क्यूर। इसमें तीन खंड हैं: मेरा शरीर, मेरा स्वास्थ्य, योग केंद्र (यह देश भर के योग केंद्रों का स्थान बताता है)। मेरा शरीर- उन विशिष्ट आसनों पर केंद्रित है, जो मस्तिष्क, कंधे, थायरॉइड, पेट जैसे शरीर के अंगों पर प्रभाव डालते हैं। मेरा स्वास्थ्य- उन आसनों को दिखाता है जो विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, पीठ दर्द और मधुमेह जैसी विशेष स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी होते हैं। एनिमेटेड वीडियो को फिर से चलाया जा सकता है।

क्या अच्छा है?

- प्रसारित होने वाले वीडियो कम रिजॉल्यूशन में होने के कारण डाटा उपभोग के लिए आसान हैं।

- शारीरिक-विशिष्ट आसनों से व्यायाम को अपने अनुरूप बनाने में सहायता मिलती है।

क्या नहीं है?

- बहुत ज्यादा विज्ञापन होना

- वीडियो को रोकने और चालू करने के विकल्प के बिना होना।

5- योग.कॉम (एंड्रॉइड)

289 मुद्राओं एवं श्वसन अभ्यास के खजाने और 37 योग कार्यक्रमों के प्रदर्शन के साथ, योग.कॉम ऐप व्यापक कसरत विकल्प प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, प्रत्येक मुद्रा के लिए आप एक सूचनात्मक तस्वीर विकल्प या वीडियो प्रारूप का चयन कर सकते हैं।

क्या अच्छा है?

- एक मुफ्त संस्करण को देखते हुए इसमें कई मुद्राएं उपलब्ध हैं।

- वीडियो एचडी गुणवत्ता में हैं, जो शरीर में मांसपेशियों के सचित्र 3-डी निरूपण के साथ प्रत्येक आसन के साथ उत्तेजित हो जाते हैं।

- उपयोग करने में सरल है।

क्या नहीं है?

- वीडियो बीच में गायब हो रहा है और एक छोटा क्रॉस साइन दिखता है, जिसे दबाए जाने पर यह वीडियो को बंद कर देता है। इसे ठीक करने की आवश्यकता है।

- वीडियो को ऑफलाइन उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Related Stories

No stories found.
logo
वाइट स्वान फाउंडेशन
hindi.whiteswanfoundation.org